नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मंगलवार शाम 15 वर्षीय किशोर से मारपीट के बाद उसे बचाने पहुंचे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय मोहम्मद उमरदीन अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहता है। इनके परिवार में पिता अब्दुल रशीद के अलावा दो भाई, पत्नी राबिया, चार बेटी व एक बड़ा बेटा तहजीम है। तहजीम दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके फिलहाल पेपर चल रहे हैं। वह बी-2 ब्लॉक में ट्यूशन पढ़ता है। मंगलवार शाम को छात्र तहजीम शाम को पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था। ए-2 ब्लॉक स्थित बड़े स्कूल के पास उसने देखा कि कुछ लड़के उसके तीन दोस्तों की पिटाई कर रहे हैं। तहजीम को देखते ही आरोपियों ने उसे भ...