सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नई दिल्ली में 26 व 27 मार्च को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने जिले के नामित 25 बीएलओ सोमवार को सड़क मार्ग से रवाना हुए। कलेक्ट्रेट परिसर से एडीएम नवनील कुमार ने 25 बीएलओ को ले जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व एडीएम ने उपस्थित बीएलओ को उनके दायित्व व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इधर, जिले के चयनित पच्चीस मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों की टीम को अवर निर्वाचन पदाधिकारी महाराजगंज सह नोडल पदाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में बस से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग अभी से अपनी तैयारी में जुट गया है। प्रथम चरण में बिहार के पचास बीएलओ प्रशिक्षण लेंगे। डीएम मुकुल कुमार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.