नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता नव वर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में लोग नई दिल्ली एवं इसके आसपास घूमने के लिए निकले। इसके चलते शाम के समय कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, प्रगति मैदान, मथुरा रोड आदि के आसपास जाम की समस्या देखने को मिली। सी-हेक्सागन पर काफी समय तक गाड़ियां जाम में फंसी रही। ट्रैफिक पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया ताकि जाम से लोगों को निकाला जा सके। रात तक नई दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या बनी रही। जानकारी के अनुसार नव वर्ष के मौके पर प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में लोग कनॉट प्लेट, गुरुद्वारा बंगला साहिब, कर्तव्यपथ, इंडिया गेट, चिड़ियाघर, सुंदर नर्सरी आदि जगहोंपर घूमने के लिए निकलते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा पहले से व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। इसके साथ ही लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.