सीवान, दिसम्बर 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेल रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी नई दिल्ली से दरभंगा को जाने वाली ट्रेन संख्या 02570 विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय से 11 घंटे 43 मिनट की देरी से सीवान पहुंची। यह ट्रेन का सीवान जंक्शन पहुंचने का टाइम रात के 2.40 बजे निर्धारित है जबकि यह ट्रेन दोपहर के 2 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची। इस ट्रेन के अत्यधिक विलंब से चलने के कारण सीवान जंक्शन समेत रूट के अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के देरी से पहुंचने की सूचना मिलने के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ जुटी रही। कई यात्री देर रात से ही स्टेशन पर मौजूद थे। ठंड के मौसम में प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना यात्रियों के लिए काफी परेशानी भरा साबित हो रहा...