प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली के लिए बनारस से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दोनों ट्रेनें प्रयागराज होकर चलेंगी। गाड़ी संख्या 02559 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल्स सात दिसंबर को बनारस से तथा वापसी में गाड़ी संख्या 02560 आनंद विहार से आठ दिसंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन बनारस से रात 20:15 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज जंक्शन पर 23:20 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन 10:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल्स पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से सोमवार दोपहर 12:20 बजे चलकर आधी रात 1:35 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। यहां से चलकर 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...