रांची, जनवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक अतुल कुमार का चयन गणतंत्र दिवस समारोह-2026, नई दिल्ली में सम्मिलित होने के लिए झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है। वह राष्ट्रपति के समक्ष ऐतिहासिक ध्वजारोहण के साक्षी बनेंगे और तिरंगे की सलामी लेंगे। देशभर से गणतंत्र दिवस समारोह के लिए एनएसएस के 100 उत्कृष्ट स्वयंसेवकों का चयन विशिष्ट अतिथि के रूप में किया गया है, जिनमें रांची विश्वविद्यालय से अतुल कुमार और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर से प्रतिमा कुमारी शामिल हैं। राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि झारखंड से इन दोनों का चयन होना गर्व की बात है। ये दोनों गुरुवार को रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। समारोह में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों के साथ भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.