प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली से प्रयागराज का रेल सफर बुधवार को यात्रियों के लिए भारी परेशानी वाला रहा। आमतौर पर करीब आठ घंटे में पूरा होने वाला यह सफर कई ट्रेनों में 14 से 15 घंटे तक खिंच गया। घने कोहरे, री-शेड्यूलिंग और परिचालन बाधाओं के चलते राजधानी सहित कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से प्रयागराज और आसपास के स्टेशनों पर पहुंचीं। एक्स पर रेलमंत्री ओर डीआरएम को शिकायतों की अंबार है। कोहरे का सबसे अधिक असर प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस पर पड़ा। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस बुधवार सुबह 6:55 बजे सूबेदारगंज पहुंचनी थी, लेकिन यह ट्रेन दोपहर 1:30 बजे पहुंची। इसी तरह हमसफर एक्सप्रेस को सुबह 6:20 बजे की जगह करीब सात घंटे की देरी से दोपहर 1:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पर पहुंच सकी। वहीं हावड़ा रा...