गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए एनईआर ने होली स्पेशल चलाने की घोषण की है। इस क्रम में 04054/04053 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली वाया गोरखपुर स्पेशल का संचलन 20 फेरों में किया जाएगा। 04054 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 20 फरवरी से 06 मार्च तक नई दिल्ली से शाम 7.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 08 मार्च तक बरौनी से देर रात 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर देर रात 03.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल तीन फेरे के लिए चलाई जाएगी। 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर से 20 फर...