प्रयागराज, फरवरी 21 -- होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 02397/98 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शेखपुरा से रविवार और आनंद विहार से सोमवार को प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 03697/98 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 03697 शेखपुरा से सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार छह मार्च से और आनंद विहार टर्मिनल से मंगलवार, बुधवार, शनिवार व रविवार सात मार्च से संचालित होगी। ट्रेन नंबर 04052/51 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 25 फरवरी से और हावड़ा से 27 फरवरी से संचालित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...