खगडि़या, दिसम्बर 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नई तकनीक से मरीजों की अब आने वाले दिनों में और बेहतर इलाज संभव हो पाएगा। आईडीए बिहार चैप्टर के सहरसा में 14 वें कांफ्रेस के मौके पर विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी काफी बेहतर व कारगर साबित होगी। यह बातें खगड़िया आईडीए के सेके्रडरी डॉ कुमार देवव्रत ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्य मसलन दिल्ली, मुंबई, कोलकता, बेंगलुरू समेत विभिन्न महानगरों से डेंटल स्पेशलिस्टों के द्वारा दिए गए लेक्चर, डेमो, नई खोज व नवीनतम जानकारी काफी बेहतर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से उनलोगों को लगातार हो रहे नई खोज की भी जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि हर विषय पर अलग अलग विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी एक सुखद अनुभूति था। इस मौके पर आईडीए के पे्रसिडेंट डॉ नागमणि नं...