लखनऊ, मार्च 4 -- जमीन के नीचे तमाम तरह के खनिज व मिनरल हैं। सही स्थान की पहचान जरूरी है। तभी कम लागत में अधिक खनिज व मिनरल निकाला जा सकता है। नई तनकीक से यह और भी आसान हो गया है। यह जानकारी पुराजीव विज्ञानी डॉ. अशोक साहनी ने दी। वह मंगलवार को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) का 175वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह संस्थान के वीकेएस वरदन प्रेक्षागृह में मनाया गया। डॉ.अशोक साहनी ने कहा कि भूमि के नीचे कोयला, लोह अयस्क, मिनरल, सोना, चांदी, जस्ता, अभ्रक जैसे खनिज का भंडार है। भारतीय भूवैज्ञानिक ऐसे स्थानों की सटीक पहचान करता है। जीएसआई के वैज्ञानिकों ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य भारत में बड़े कोयला भंडारों की खोज की है। मौजूदा समय में जल विद्युत परियोजना पर कई स्थानों पर काम चल रहा है। बांध बनाने के लिए सर्वेक्षण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.