चंदौली, जून 6 -- धीना। विकास खंड बरहनी क्षेत्र के सिकठा गांव में किसान नेता रतन सिंह के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वाराणसी और चन्दौली से आए कृषि वैज्ञानिको ने किसानों को नई तकनीक के साथ खेती करने को बढ़ावा दिया। कृषि वैज्ञानिक त्रिभुवन चौबे ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। ताकि किसानों को मजबूत कर उनको विकास से जोड़ा जा सके। किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों की ओर से प्रशिक्षित किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक विजय बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि किसान अपनी फसल का बीमा कराकर योजना का लाभ ले सकते है। इसमें डॉ स्वाति शर्मा, डॉ जयदीप हलधर आदि रहे। अध्यक्षता राजीव रंजन सिंह और संचालन रतन सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.