नोएडा, दिसम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में विकसित इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में स्थित हायर इंडिया कंपनी के परिसर में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्पादों में नई तकनीक, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इंडस्ट्रियल टाउनशिप में सबसे पहले हायर इलेक्ट्रॉनिक्स ने ही उत्पादन शुरू किया था। हायर एप्लाइंसेस इंडिया के अध्यक्ष एनएस सतीश ने बताया कि कंपनी की ग्रेटर नोएडा इकाई से देश दुनिया में उत्पादों की आपूर्ति हो रही है। वर्तमान में बाजार में कंपनी की भागीदारी आठ फीसदी है, जिसे वर्ष 2030 तक 17 फीसदी किया जाएगा। कंपनी बेहतर उत्पादों के साथ देश की प्रतिभाओं को भी सम्मानित कर रही है। पैरा ओलंपिक में भारत का नाम ऊंचा करने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.