टिहरी, दिसम्बर 17 -- एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) सहायतित करीब 1244 करोड़ की परियोजना अब धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगी हैं। एक ओर जहां इस परियोजना से जाख-डोबरा रिंग रोड बनाई जा रही है,वहीं नई टिहरी में आईएसबीटी बस अड्डा बौराड़ी,कवर्ड मार्केट का रेनोवेशन और सिटी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जबकि मास्टर प्लान नई टिहरी शहर की सीवरेज सिस्टम की स्ट्रेंग्थिंग और अवशेष हिस्सों में सीवर लाइन का निर्माण की निविदा जारी कर दी गई है। नई टिहरी शहर में सीवरेज सिस्टम डेवलपमेंट का कार्य एडीबी परियोजना के तहत करीब 54 करोड़ की लागत से किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं। इस योजना में टीएचडीसी की ओर से भैंतोगी बीपुरम में पूर्व में बनाए गए 5 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) के एसटीपी का पुनरुद्धार और अपग्रेडेशन किया जाएगा। वहीं 20 केएलडी ...