देहरादून, नवम्बर 19 -- नई टिहरी। शादी समारोह से लौट रहे 35 वर्षीय युवक की खाई में गिरकर मौत हो गई है। हिंडोला खाल निवासी हरेंद्र पुंडिर 35 वर्ष पुत्र शूरवीर सिंह पुंडिर हिंडोला खाल से 2 किलोमीटर दूर गांव में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। समारोह से पैदल रात्रि 12 बजे घर वापस आते समय दुआंधार के समीप गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। थाना अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि सुबह ग्राम वासियों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम ने व्यक्ति को रेस्क्यू कर श्री देव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। ग्राम सभा सोनी में सूचना मिलने पर मातम का माहौल बना है मृतक व्यक्ति अपने पीछे पत्नी एवं दो छोटी बालिकाओं को छोड़ गया है...