देहरादून, जनवरी 3 -- नई टिहरी। सीएम ट्रॉफी खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का जनपद की सभी 75 न्याय पंचायतों में सफलता पूर्वक समापन हो चुका है। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को तत्काल क्रमशः 300, 200, 150 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। जनपद की 6 विधान सभाओं में दिनांक 2 जनवरी से 10 जनवरी के मध्य होने वाली विधायक ट्रॉफी की प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है। 2 जनवरी को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी और प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विधानसभा के अंतर्गत सम्मिलित न्याय पंचायत के विजेताओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में प्रथम न्याय पंचा...