गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद। आठ साल बेमिसाल उत्कर्ष अभियान के दौरान मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य बताए। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक विकास किया है। उनकी ही विधानसभा में जीडीए नई टाउनशिप हरनंदीपुरम लाएगा, जिससे लोगों के घर की जरूरत पूरी होगी। राजनगर के विधायक कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक अजीत पाल त्यागी ने बताया कि नई टाउनशिप के लिए किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द पूरी होगी। विधायक ने बताया कि नमो भारत ट्रेन के तीन स्टेशन उनकी विधानसभा में है। साथ ही मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल भी विधानसभा से गुजर रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक के वार्डों में विकास कार्य कराए हैं। गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.