शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को आयोजित बैठक में संगठन में सुधार और सक्रियता लाने के लिए नई जिला कार्य समिति का गठन किया गया। बैठक में यह उजागर किया गया कि पिछले दो वर्षों में कार्यवाहक समिति द्वारा कई ऐसे शिक्षकों को पदाधिकारी बनाया गया जो संगठन के सदस्य नहीं थे, जबकि सक्रिय पदाधिकारियों को नियम विरुद्ध निष्कासित किया गया। स्थिति पर विचार करते हुए ब्लॉक अध्यक्षों और मंत्रियों ने सर्वसम्मति से नई जिला कार्य समिति का गठन करने का निर्णय लिया। नई समिति में यशपाल सिंह को जिला अध्यक्ष, जुबेर आलम को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह को जिलामंत्री, नितिन मिश्रा को जिला कोषाध्यक्ष और अजीत कनौजिया को जिला संयुक्त मंत्री चुना गया। कार्यक्रम अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने निर्देश दिए कि संगठन नियमावली के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.