बलिया, दिसम्बर 30 -- बलिया। रेडिमेड एवं होजरी व्यापारी कल्याण समिति की ओर से रविवार की देर शाम शहर से सटे तिखमपुर स्थित एक होटल में सम्मान समारोह व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने विजय कुमार गुप्त को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र लघु प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत विजय ने नई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अजय कुमार गुप्त, संतोष कुमार गुप्त, राजकुमार, पनना सोनी, चंदन, दीपक, धर्मेन्द्र सिंह, राकेश गुप्त, गंगा सागर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...