धनबाद, अक्टूबर 6 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता शहरवासियों को पानी संकट एक साल और झेलना पड़ सकता है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जब तक जलमीनार नहीं बनेगी, यह संकट कायम रहेगा क्योंकि शहर के विभिन्न मोहल्लों में तेजी से घर बनते जा रहे हैं। अवैध कनेक्शन भी धड़ल्ले से हो रहा है। जुडको ने भी शहर में हजारों की संख्या में अवैध रूप से पानी कनेक्शन जोड़ दिया है। मोहल्लों में पाइप लीकेज होने पर रिपेयरिंग का ध्यान नहीं है। इस कारण क्षेत्र में पानी संकट गहरा गया है। जलमीनार तक नहीं भर पा रही है। इससे आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे हर दिन हजारों की संख्या में लोगों को पानी संकट झेलना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि छह नई जलमीनार बनाई जा रही है। इनके बनने के बाद शहर में काफी हद तक पानी संकट से राहत मिलेगी। चिरागोड़ा, पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.