दुमका, दिसम्बर 12 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के ठाड़ीहाट संकुल संगठन में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा नई चेतना 4.0 अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट कलस्टर सामुदायिक समन्वयक टिंकु कुमार मंडल द्वारा बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग के तहत जेएसएलपीएस द्वारा नई चेतना पहल बदलाव का कार्यक्रम 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। जिसमें लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान के तहत महिलाओं में हिंसा तथा कुरीतियों तथा बाल विवाह के प्रति जागरूकता हेतु यह कार्यक्रम किया जा रहा है। गांव में सामाजिक कुरीतियां तथा महिला हिंसा के प्रति काम किया जा रहा है एवं सखी मंडल के महिलाओं को रैली तथा नुक्कड़ नाटक एवं लघु फिल्म, बैनर, पोस्टर इत्यादि द्वारा जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में ...