किशनगंज, फरवरी 1 -- किशनगंज। संवाददाता जिला पदाधिकारी विशाल राज ने लैंगिक समानता की दिशा में जीविका दीदियों के योगदान की प्रशंसा की। उद्योग विभाग किशनगंज के समीप स्थित मैदान में जीविका के माध्यम से नई चेतना अभियान 4.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में वे अपनी बातें रख रहे थे। इस मौके पर उन्होंने जीविका दीदियों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण से परिवार और समाज में आए बदलाव को लेकर उनकी सराहना की। उन्होंने जीविका दीदियों से रोजगार - स्वरोजगार का साधन विकसित कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने के संदेश दिए। इस मौके पर जीविका के परियोजना प्रबंधक बीमा, मो. वारिस इकबाल उपस्थित थे। उन्होंने जीविका दीदियों से किशनगंज जिला और पूरे प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों ने लैंगिक समानता की दिशा में अनुकरणीय प...