फरीदाबाद, अप्रैल 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन शहर की नई वैध की गईं कॉलोनियों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने बजट मंजूर कर दिया है। अगले माह से इन कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना शुरू हो जाएगी। पिछले तीन वर्षों में 81 कॉलोनियां वैध घोषित हो चुकी हैं। इन कॉलोनीनियों में अभी मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर निगम प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में नगर निगम की सीमा में आने वाली 59 कॉलोनियों को वैध कर दिया था। उपरोक्त 59 कॉलोनियों को मिलाकर पूरे नगर निगम क्षेत्र में कुल 81 कॉलोनियां वैध घोषित हो चुकी हैं। इन कॉलोनियों के लोग नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से विकास कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। यहां सीवर लाइन, गलियों को पक्का करने और पेयजल की परियोजनाओं को शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.