पिथौरागढ़, जुलाई 17 -- पिथौरागढ़। पीएमश्री केएनयू जीआईसी में छात्र-छात्राओं को नई कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। गुरुवार को प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया ने कृषि वैज्ञानिक डॉ.महेंद्र सिंह का स्वागत किया। डॉ.महेंद्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। हम जो भोजन करते हैं वह किसानों की मेहनत से मिलता है। बढती जनसंख्या को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कृषि वैज्ञानिक नई-नई प्रजातियां,किस्म तैयार करते हैं। इस दौरान वर्तमान कृषि में प्रयोग में आ रही नई तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भरत सिंह,ललित मोहन मुरारी,एसके बाडी,एआर दताल,दिनेश भट्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...