जमशेदपुर, मार्च 23 -- कोल्हान विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता का कोल्हान विश्वविद्यालय एल्युमिनी एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के हित को लेकर वार्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल को कुलपति ने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्व छात्रों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें सारी समस्याओं पर चर्चा होगी। मौके पर एल्युमिनी के संयोजक डॉ. एस के गोराई, अध्यक्ष डांगी सोरेन, सचिव मनोज राउत, कोषाध्यक्ष उमेश नायक, शासी निकाय के सदस्य के रूप में कार्तिक महतो, बनमाली तमसोय और साथ में सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.