औरैया, फरवरी 22 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना ककोर में रविवार को 'प्रोजेक्ट नई किरण' के तहत काउंसिलिंग शिविर आयोजित किया गया। पारिवारिक विवादों से जूझ रहे दंपतियों को समझाकर आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया, जिसमें छह परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 35 प्रकरण दर्ज कर उनकी सुनवाई की गई। इनमें से छह ऐसे परिवार थे, जो वैचारिक मतभेद के चलते काफी समय से अलग रह रहे थे और एक साथ रहने को तैयार नहीं थे। लगातार बातचीत और काउंसिलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव दूर कराया गया और दोनों पक्षों को साथ रहने के लिए राजी कर दिया गया। पुनर्मिलन के बाद परिवारों को हंसी-खुशी विदा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नई किरण परियोजना का उद्देश्य ...