नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- अगर आपने हाल ही में नई कार खरीदी है या काफी समय से कार चला रहे हैं, तो उसे एक्सेसराइज कराने का मन जरूर करता होगा। आफ्टरमार्केट में हजारों तरह के कार एक्सेसरीज मिल जाते हैं जो बेहतर कम्फर्ट, सेफ्टी और स्टाइल का दावा करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि इनमें से कई एक्सेसरीज बिल्कुल भी जरूरी नहीं होतीं। वैसे भी नई कार पहले ही साल में करीब 20 पर्सेंट तक वैल्यू खो देती है। ऐसे में बेकार एक्सेसरीज पर पैसा खर्च करना अक्सर समझदारी भरा फैसला नहीं होता। आइए जानते हैं ऐसी पांच कार एक्सेसरीज के बारे में जिनसे दूरी बनाए रखना ही बेहतर है।स्लिप-ऑन या फरी स्टीयरिंग व्हील कवर स्टीयरिंग व्हील कवर का मकसद बेहतर ग्रिप देना होता है। हालांकि, मार्केच में मिलने वाले सस्ते स्लिप-ऑन या फरी कवर अक्सर उल्टा असर करते हैं। ये ठीक से फिट नहीं होते ...