रामगढ़, अगस्त 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नईसराय में रविवार को रामगढ़ इलेक्ट्रिक का शुभारंभ हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में कांग्रेस प्रदेश कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर उपस्थित थे। अतिथियों ने संयुक्त रुप से फीता काटकर रामगढ़ इलेक्ट्रिक का शुभारंभ किया। साथ ही संचालक को उज्ज्वल भविष्य का कामना किया। मौके पर अरविंद जायसवाल, यमुना प्रसाद, पंकज प्रसाद तिवारी, आसीफ एकबाल, सीपी संतन, मो. सलीम खान, आशिक मियां, मो. अब्बास, मो. इसरायल, मो नेसार, मो. विक्की, सल्लू खान, मो. साजिद, रियाज शायरी, मो. वाजिद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...