बरेली, जनवरी 4 -- रांची (झारखण्ड) में 13 से 17 जनवरी तक आयोजित होने वाली बालक एवं बालिकाओं की 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी साइकिलिंग अंडर-14,17 एवं 19 (बालक-बालिका) तथा शतरंज अंडर-14 (बालक-बालिका) प्रतियोगिताओं के लिए बरेली के मण्डलीय क्रीड़ा सचिव तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षक नईम अहमद को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा फील्ड ऑफिसर नामित किया गया है। इससे पूर्व भी नईम अहमद दर्जनों राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों में फील्ड ऑफिसर के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मण्डल, बरेली राकेश कुमार, मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक,तृतीय मंडल,बरेली मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 अजीत कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, उप प्रधानाचार्य कुसुम लता राजपूत, डॉ0 गजराम सिंह तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ ने नईम अहमद को बधाई दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.