हरिद्वार, जनवरी 27 -- बीते रोज गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का सम्मान पाने के बाद ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस टीम ट्रॉफी लेकर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के कैंप ऑफिस पहुंची। एसएसपी ने सभी अफसर और कर्मचारियों को बधाई दी। इसके साथ ही, उन्होंने ज्वालापुर कोतवाली के स्टाफ के लिए नगद इनाम और गुड इंट्री का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और पेशेवर कार्यशैली का परिणाम है, जो सबके लिए प्रेरणा है। उन्होंने बाकी थाना प्रभारियों से भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी थानों को जनसेवा, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग के स्तर को और मजबूत करना चाहिए, ताकि हरिद्वार पुलिस उत्तराखंड में आदर्श रूप में स्थापित हो सके। एसएसपी कैंप ऑफिस में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का माहौल रहा।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.