संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा पुलिस ने शनिवार को दुधारा अस्पताल तिराहा मोड़ से नंबर प्लेट बदल कर चोरी की कार चला रहे सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख के बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस की नजर से बचने के लिए रजिस्ट्रेशन और चेचिस नंबर कूट रचित तरीके से तैयार किया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ चोरी की कार बरामद होने और जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर दुधारा एसओ अरविंद शर्मा ने सहयोगी एसआई सुरेंद्र प्रसाद, एसआई अभय कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल भरत यादव, कांस्टेबल अरविंद गौड़, कांस्टेबल राजा सिंह के साथ दुधारा अस्पताल तिराहा मोड़ के पास से चोरी की कार के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान मुश्ताक अहमद निवासी सुकरौली थाना दुधारा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.