गोंडा, जनवरी 5 -- गोण्डा। चालान से बचने के लिए वाहनों की नम्बर प्लेटों में खेल हो रहा है। वाहन स्वामियों ने नम्बर प्लेट को या तो मोड़ दिया है या फिर उन्हें किसी प्रकार मिटा दिया है। ऐसे वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। हालांकि एआरटीओ लगातार ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने का दावा कर रहे हैं। जिले में इस समय सड़क सुरक्षा अभियान चल रहा है। नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। इसके बावजूद मालवाहक वाहन चालक समेत दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक चालान और पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए तरह-तरह की तरकीब अपना रहे हैं। किसी ने डंपर के नंबर प्लेट पर पूरा नंबर नहीं लिखवाया तो किसी ने नंबर प्लेट पर ग्रीस लगा रखी है। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि यातायात पुलिस के मोबाइल के फोटो में नंबर न आए। इसपर अभियान चलाकर एआरटीओ औ...