नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफएम के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की बोली शनिवार से लगेगी। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर बोली लगा सकेंगे। बोली में वहीं लोग हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने इसके लिए पंजीकरण कराया है। नीलामी के नतीजों के बाद बचे नंबरों की बोली के लिए फिर से पंजीकरण होंगे। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...