नोएडा, जनवरी 20 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएल के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की बोली बुधवार से लगनी शुरू होगी। बोली की प्रक्रिया खत्म होने के बाद नीलामी के नतीजे जारी होंगे। लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकेंगे। इसके बाद बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...