हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में ऊदबिलावों (लुट्रोगेल पर्स्पिसिलाटा) का एक झुंड पहली बार कैमरे में कैद किया गया है। वन कर्मियों ने गस्त के दौरान नंधौर रेंज के मछलीवन क्षेत्र में स्थित नंधौर नदी के किनारे इसको वीडियो कैमरे में कैद किया। मुश्किल से नजर आने वाले ऊदबिलाऊ की मौजूदगी नंधौर के अभिलेखों में दर्ज है। वीडियो में ऊदबिलावों को नदी तट पर सक्रिय रूप से घूमते और पानी में उतरते देखा गया, जो स्वच्छ एवं समृद्ध जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का स्पष्ट संकेत है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऊदबिलाव की मौजूदगी स्वच्छ जल, पर्याप्त मछली संसाधनों तथा सुरक्षित आवास की उपलब्धता को दर्शाती है। नंधौर में पायी जाती है तीन तरह की महाशीर नंधौर नदी अपनी जैव-विविधता के लिए जानी जाती है। इसके पानी में आक्सीजन की मात्रा (डीओ) अच्छी है। जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.