जौनपुर, फरवरी 5 -- जफराबाद(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। परमात्मा का जन्म तब होता है जब मनुष्य की इंद्रियां संयमित होती हैं और कंस रूपी अहंकार का नाश करने का संकल्प जागता है। यह बाते मंगलवार को क्षेत्र के तालामझवारा पड़ान में पंडित शारदा प्रसाद पाण्डेय के आवास पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महापुराण के चतुर्थ दिवस की कथा में काशी से आए कथावाचक पंडित निलेश महाराज वेंकटेश ने कथा का शुभारंभ किया। कथा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही कथा व्यास ने प्रभु के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया, पूरा पाण्डाल 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नृत्य कर और पुष्प वर्षा कर कान्हा के आगमन का स्वागत किया। गजेंद्र मोक्ष और वामन अवतार का वृत्त...