बांदा, फरवरी 19 -- पैलानी संवाददाता। तहसील के अमलोर गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण की चौथे दिन की कथा में कथावाचक आचार्य पं. रामबाबू बाजपेई ने कही। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, माखन चोरी जैसी बाल लीलाओं का वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण का नंदोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान गाजे बाजे व पुष्प वर्षा के साथ कथा स्थल पर जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान के कारागार में प्रकट होने, वासुदेव द्वारा उन्हें गोकुल ले जाने और नंद बाबा के घर बधाई गूंजते ही चारों तरफ वातावरण भक्ति में हो गया। देवकी के गर्भ से भगवान श्री हरि का अवतार होते ही चारों तरफ खुशियां मनाई गई। मिठाइयां बांटी गई। कथा में श्रद्धालु भक्तों, माता बहनों की भीड़ रही। यह आयोजन अमलोर गांव के कथा के मुख्य यजमान रामदास सिंह उर्फ लाला द्वारा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस...