प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पूरे पंडित तेजगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवतकथा के चौथे दिन रविवार को प्रयागराज से आए कथा व्यास आचार्य स्वामी ओमानन्द ने कृष्णजन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में आधी रात को हुआ। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे से पूजा पंडाल गूंज उठा। सभी श्रोता नाचने गाने लगे। कथा व्यास ने बताया कि भगवान का जन्म होते ही कारागार के दरवाजे स्वत: खुल गए और वासुदेवजी ने भगवान कृष्ण को यमुना पार गोकुल पहुंचाया। उर्मिला त्रिपाठी और देवव्रत्त त्रिपाठी ने व्यास पीठ की आरती की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, गया प्रसाद मिश्र, कुलभूषण ओझा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.