मुंगेर, अगस्त 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान टीम। श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गई। शनिवार की रात 12 बजते ही भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर घरों एवं ठाकुरबाड़ियों में शंख-घंटी बज उठे। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की गीत बजने लगे। व्रत में रहे लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की एवं माखन-मिश्री का भोग लगाया। रविवार की सुबह भक्तों ने ठाकुरबाड़ियों में जाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। निशा ओंकार कला कुंज की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। तेलडीहा दुर्गा मंदिर में दही-कादो पर्व धूमधाम से मनाया गया तारापुर, निज प्रतिनिधि। अंग क्षेत्र की आस्था और संस्कृति से जुड़े दही कादो महापर्व रविवार को कृष्ण काली तेलडीहा मंदिर श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को समर्पि...