जौनपुर, मई 5 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का महामंत्री बनाया गया है। पीयू कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव को संगठन मंत्री बनाया गया है। दोनों कर्मचारी नेताओं का विश्वविद्यालय में पहुंचने पर सोमवार को स्वागत किया गया। महासंघ के महामंत्री नंद किशोर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हित में सदैव काम किया जाएगा। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी। नव निर्वाचित संगठन मंत्री रमेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों के स्थाई पेंशन, अवशेष संविदा कर्मियों का स्थाईकरण जैसी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर रामजी सिंह, गोपाल निषाद, अरविंद कुमार सिंह, डॉ. स्वतंत्र कुमार, नरेंद्र यादव, मनीष वर्मा, प्रमोद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.