काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर। एक महिला ने अपनी ननद और ससुर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी एकता गुप्ता पत्नी शुभव गोयल पुलिस को तहरीर सौंपी l कहा कि मंगलवार सुबह आठ बजे अपनी रसोई में चाय बनाने के लिए गई थी। इसी बीच ननद आकांशा गोयल, ससुर मनोज गोयल ने उसे पकड़ा और जान से मारने की नियत से उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया। आरोप लगाया कि सास, ससुर, ननद व पति उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं और घरवालों से दहेज मांगते रहते हैं। आरोप लगाया कि ससुराली उसे खर्च भी नहीं देते। वह अपने परिवार व माता-पिता से रुपये मंगाकर अपना गुजारा कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.