मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। क्लब रोड धरफरी अपार्टमेंट के पास चल रहे श्रीमदभागवत कथा में मंगलवार को कथावाचक राधा बल्लभचार्य ने नंदोत्सव कथा सुनाई। इसको लेकर कथा में भारी भीड़ उमड़ी। कथा का आरंभ गजेन्द्र मोक्ष की कथा से करते हुए शिष्य उद्धव दास ने ब्यासपीठ से बताया की जब परिवार ने त्याग दिया तो भगवान श्री हरि ने गजराज की रक्षा के क्रम में भक्त के चरण में आश्रय लेने वाले ग्राह का पहले उद्धार किया। फिर भगवान वामन के अवतार लीला और दानवेन्द्र बलि की कथा व अजीत अवतार और मोहिनी अवतार कथा सुनाई। समुद्र मंथन में देव दानव दोनों ने समान श्रम किया परंतु अमृत देवताओं को प्राप्त हुआ, क्योंकि देवताओं को अपने पराक्रम से अधिक भगवान की कृपा पर विश्वास था। कथा में बेगूसराय, दिल्ली, दरभंगा, मधुबनी के भक्त साधु भी उपस्थित थे। सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.