मुरादाबाद, फरवरी 2 -- मझोला थाना क्षेत्र में ननदोई ने महिला से छेड़छाड़ और अश्लीलता की। शिकायत पर पति ने शांत करा दिया। पांच लाख रुपये दहेज की मांग की और मना करने पर मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कुन्दरकी क्षेत्र निवासी पीड़िता की शिकायत पर मझोला पुलिस ने पति समेत छह पर केस दर्ज किया है। कुन्दरकी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह चार साल पहले मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से पति और ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ननदोई ने छेड़छाड़ की। बीते दिनों पीड़िता से पति ने पांच लाख रुपये मायके से लाने को कहा। मना करने पर उसे मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसएचओ मझोला रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.