सुल्तानपुर, फरवरी 9 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नंदी एवं भगवान कार्तिकेय की मूर्ति स्थापना के पूर्व भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में कस्बा बल्दीराय के सैकड़ों महिला पुरुष पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे की विभिन्न गलियों से होते हुए मुसाफिरखाना-देवरा मार्ग के रास्ते कई स्थानों से गुजरती हुई ग्राम निदूरा स्थित गौरी शंकर धाम पहुंची। गौरी शंकर धाम पहुंचने पर धाम के संरक्षक योगी ओंकार अग्निवंशी ने नंदी एवं भगवान कार्तिकेय के दर्शन कर विधिवत आरती उतारी। इस दौरान पूरा गौरी शंकर धाम भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात शोभा यात्रा पुनः अपने गंतव्य की ओर लौट आई। यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.