गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- गाजियाबाद। नंदी पार्क गौशाला में गोबर से पेंट बनाने का काम शुरू हो गया। इसके लिए प्लांट लगा दिया है। नगर आयुक्त ने सोमवार को ट्रायल के दौरान प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया दीवाली से पहले सरकारी कार्यालयों में पेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गोबर से पेंट बनाने की शुरुआत की गई है। इसके लिए नंदी पार्क गौशाला में प्लांट लगाया है। प्लांट में 12 उपकरण हैं। ट्रायल के दौरान पहले चरण में 500 लीटर पेंट बनाया। पेंट का इस्तेमाल नंदी पार्क गौशाला में किया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल प्लांट का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद पेंट बनाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज-2025 के क्रम में निगम ने गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया शुरू की। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.