फतेहपुर, जनवरी 10 -- सुल्तानपुर घोष। गोशाला में अराजक तत्वों ने जमकर उपद्रव किया। जातिसूचक शब्दों के साथ गौपालकों को पीट दिया। शनिवार को सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि आपका हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित गौपालक ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए पुलिस में तहरीर दी है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि ऐरायां ब्लॉक के भादर स्थित नंदी गौशाला में पांच दिन पूर्व आधा दर्जन अराजक तत्वों ने उत्पात मचाई और कार्यरत गौपालकों को गाली गलौज करते हुए जमकर पिटाई की। वहीं नंदी गौशाला में कार्यरत पीड़ित गजराज, इन्द्रजीत सिंह व सोनू निवासी काशीदासपुर ने पुलिस को बताया कि एक पशु तार तोड़कर गौशाला से निकल गया था। बताया कि पांच जनवरी की सुबह नशे में धुत आधा दर्जन पहुंचे थे और जातिसूचक शब्दों के साथ मारपीट कर दी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.