लोहरदगा, जनवरी 1 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड में नए साल की शुरुआत में लोगों ने खूब आनंद उठाया। नंदनी जलाशय, कोयल नदी तट, सोंगारी पहाड़, विराजपुर जंगल में सैलनी काफी संख्या में उपस्थित हुए। इसमें सबसे अधिक भीड़ नंदनी जलाशय में उमड़ी। लोहरदगा के आलवा रांची, लातेहार, गुमला जिले से लोग पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने यहां पंहुचे। लोगों ने जलाशय में मोटर व पैडल बोट का खूब आनंद लिया, देर शाम तक बोटिंग के लिए लम्बी कतार लगी रही। लोग अपने- अपने ग्रुप के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन का आनंद लेते देखे गए। अधिकतर लोग डीजे गानो के साथ झूमते नजर आए। किसी भी अप्रिय घटना के लिए पुलिस प्रशासन चौकस नजर आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.