अल्मोड़ा, जनवरी 30 -- मां नंदा राजजात यात्रा को लेकर युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। सीएम के आदेशानुसार गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय की शिष्ट मंडल के साथ बैठक हुई। बताया कि जल्द ही बैठक कर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले कुंवर भवानी सिंह के आवास में भी बैठक हुई। यहां मां नंदा राजजात यात्रा के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा मां नंदा देवी मंदिर के अध्यक्ष मनोज वर्मा, अशोक गौड़, विनोद नौटियाल, धीरेंद्र सिंह, अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, विक्रम सिंह, आशीष अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...