चम्पावत, जनवरी 11 -- लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली को बाराकोट का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बगौली के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। रविवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि पूर्व उप प्रमुख बगौली की पार्टी में निष्ठा और विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...