देहरादून, सितम्बर 29 -- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को दिए निर्देश देहरादून, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में नंदा देवी राजजात यात्रा तैयारी की समीक्षा की। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली यात्रा अनुभवों के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए। नंदा देवी राजजात से संबंधित लोक गीत और लोक कथाओं पर आधारित चित्रों को यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जाए। ताकि लोगों को यात्रा के महत्व के बारे में पता चल सके। अधिकारियों को यात्रा के दौरान पार्किंग स्थलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.